Disclosure: this page contains affiliate links. We may earn a commission at no extra cost to you.
यह पेज एफिलिएट लिंक्स का उपयोग करता है, जिससे हमें कमीशन मिल सकता है।
यह पेज सहबद्ध लिंक शामिल कर सकता है, जिससे मुझे कमीशन मिल सकता है।
यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।
यह पेज सहबद्ध लिंक शामिल कर सकता है।
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- इस वर्ष 2026 में अयोध्या राम मंदिर का दर्शन सिस्टम पूरी तरह से सुगम, व्यवस्थित और अनुशासित हो चुका है। क्योंकि जब से अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है उसके बाद भारी भीड़ उमड़ती नज़र आती है। लेकिन उसके नियंत्रण पर अब काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। लेकिन अब भी श्रद्धालुओं के आने-जाने का ताँता रोजाना लगा ही रहता है, जिनकी संख्या अभी भी बहुत अधिक है।
जिसकी वजह से मंदिर में प्रवेश, सुरक्षा जांच और दर्शन व्यवस्था को अलग- अलग स्लॉट में विभाजित करके कतार प्रणाली के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिससे भीड़ को अनुशासनबद्ध तरिके से नियंत्रित किया जाता है।
जब भी श्रद्धालु राम मंदिर दर्शन के लिए “अयोध्या श्री राम जन्मभूमि 2026 VIP दर्शन” खोजते हैं, तो उनकी तलाश एक सुगम और व्यवस्थित दर्शन अनुभव की होती है, जैसे कि :
- वरिष्ठ नागरिक
- छोटे बच्चों के साथ परिवार
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित श्रद्धालु
- यात्री जिनकी छुट्टियाँ सीमित होती हैं।
सबसे पहले एक महत्वपूर्ण बात जरूर ध्यान रखें कि-
अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए किसी प्रकार का “Paid VIP Darshan Ticket” खुले रूप से नहीं बेचा जाता।
यहाँ आकर आप मुख्य मंदिर के दर्शन निम्न प्रकार से कर सकते हैं जैसे कि-
- निःशुल्क सामान्य दर्शन
- निःशुल्क सुगम दर्शन (टाइम स्लॉट आधारित)
- निःशुल्क आरती पास (सीमित सीटें)
मंदिर में प्रवेश सुरक्षा नियमों और अनुशासन को ध्यान में रखकर ही होता है।
एक संक्षिप्त इतिहास – श्री राम मंदिर
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- अयोध्या जो की प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है और सदियों से इसकी धरती पूजनीय रही है यहाँ पर नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसका विवरण निम्न प्रकार है –
श्री राम जन्मभूमि राम मंदिर निर्माण कार्य
- भूमि पूजन – अगस्त 2020
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन
- रामलला प्राण प्रतिष्ठा – 22 जनवरी 2024
- सार्वजनिक दर्शन प्रारंभ – 24 जनवरी 2024
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- वर्ष 2026 तक मंदिर परिसर व्यवस्था पूरी तरह से सुसंगठित और नियंत्रित हो चुकी है। जिससे यहाँ आने वाले राम मंदिर दर्शन अभिलाषियों को किसी प्रकार की परेशानी से नहीं जूझना पड़ता। प्रवेश द्वार से लेकर प्रसाद प्राप्ति तक सब कुछ सुविधानुसार व योजना पूर्ण तरिके से होता है।
अयोध्या में घूमने योग्य प्रमुख स्थान
हनुमान गढ़ी
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- हनुमान गढ़ी अयोध्या के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली मंदिरों में से एक है। श्रीराम दर्शन से पहले हनुमान जी का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। ऐसी लोगों की मान्यता है इसलिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेने की भावना से श्रद्धालु पहले हनुमान गढ़ी पहुँचकर हनुमान जी के दर्शन करते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके तब श्री राम दर्शन के लिए जाते हैं।
महत्वपूर्ण बात :
- इस मंदिर में लगभग 70–80 सीढ़ियाँ चढ़कर जाते हैं
- सुबह के समय भीड़ कम रहती है
- मंगलवार और शनिवार को अधिक भीड़ रहती है
कनक भवन
अयोध्या राम मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु सबसे अधिक शांति और आत्मिक सुकून कनक भवन में ही महसूस करते हैं। प्रभु श्रीराम और माता सीता को समर्पित यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के अंदर प्रभु श्री राम और माता सीता की सुसज्जित मूर्तियों का आकर्षण देखते ही बनता है। जिससे भक्त भावविभोर हो जाते हैं ऐसी मान्यता है कि यह भवन माता सीता को उनके विवाह के बाद उपहार में मिला था, इसलिए यह प्रेम, श्रद्धा और पारिवारिक सुख का प्रतीक भी है।
यहाँ श्रद्धालु आराम से बैठकर ध्यान, भजन और प्रार्थना करते हैं। यहाँ पर राम मंदिर में कम भीड़ होने के कारण बुजुर्गों और परिवार वाले लोगों को मंदिर के दर्शन अधिक सहजता से हो जाते हैं। सुबह और शाम दोनों पहर कनक भवन दर्शन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
सरयू घाट
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- अयोध्या राम मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु सरयू घाट जाते है। घाट पर उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति मिलती है। कुछ श्रद्धालु यहाँ सुबह के समय ध्यान और प्रार्थना करते हैं। यहाँ पर साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रति काफी सतर्कता देखने को मिलती है।
- शाम के समय यहाँ का दृश्य अत्यंत सुंदर लगता है।
- सुबह और शाम घूमने का सर्वोत्तम समय
- नदी के किनारे जलते दीपक और बहती हुई फूल आरती से नदी जगमगा उठती है।
- मंत्रोच्चार की ध्वनि से पूरा वातावरण मनमोहक हो जाता है।
- गर्मियों में दोपहर से बचें
सरयू नदी हिंदू धर्म की सबसे पवित्र नदी है इससे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की पहचान भी जुड़ी हुई है।
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार सहित यहाँ आने की योजना बना रहे हैं तो यह स्थान आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा परन्तु गर्मियों में दोपहर से बचें। सुबह और शाम की सैर के साथ आरती दर्शन का लुत्फ़ उठाएं।
दशरथ महल
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- यहाँ प्रभु श्रीराम ने अपने बाल्यकाल का समय बिताया था और उनके पिता अयोध्या के राजा दशरथ निवास करते थे। यहाँ की रंग-बिरंगी सजावट और भजन-कीर्तन की ध्वनि श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है और माहौल भी भक्तिमय हो जाता है। यहाँ भीड़ काम होने के कारण शांत वातावरण रहता है।
- पारंपरिक गलियों के बीच स्थित
- धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
- हनुमान गढ़ी यात्रा के साथ आसानी से देखा जा सकता है
राम की पैड़ी
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- सरयू नदी के किनारे स्थित शांत और आध्यात्मिक स्थल।
- दर्शन के बाद आराम और शांति से बैठने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं
- सुबह और शाम के समय विशेष सुंदरता का अनुभव
श्री राम मंदिर अयोध्या आरती पास एवं दर्शन समय 2026
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- श्री राम जन्मभूमि मंदिर की आरती व्यवस्था के लिए पूर्ण अनुशासन व नियंत्रण रखा गया है। सीटें यहाँ पर सीमित होती हैं और प्रवेश भी पास के माध्यम से ही मिलता है जो कि वैध होना चाहिए।
महत्वपूर्ण जानकारी
- आरती पास बिलकुल निःशुल्क मिलता है
- स्लॉट लगभग 10–15 दिन पहले ही खुलते हैं
- देरी से आने पर प्रवेश रद्द हो सकता है
- रिपोर्टिंग समय अनिवार्य है
- त्योहारों पर स्लॉट कुछ ही मिनटों में बुक हो जाते हैं
अयोध्या राम मंदिर दर्शन समय 2026
| दर्शन सत्र | समय |
|---|---|
| प्रातः दर्शन | सुबह 7:00 – 11:30 बजे |
| दोपहर विश्राम | दोपहर 12:00 – 2:00 बजे |
| सायंकालीन दर्शन | दोपहर 2:00 – शाम 7:00 बजे |
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- श्रद्धालुओं के जो स्लॉट निर्धारित किये जाते हैं उन स्लॉट में जो दर्शन के लिए समय दिया जाता है उससे कम से कम 30–45 मिनट पहले पहुँच जाना चाहिए।
त्योहारों के समय दर्शन की समय अवधि बढ़ सकती है, लेकिन भीड़ और प्रतीक्षा समय भी अधिक रहते हैं।
अयोध्या राम मंदिर दर्शन आरती समय 2026
ग्रीष्मकालीन समय (अप्रैल – सितंबर)
| आरती | समय |
|---|---|
| श्रृंगार / मंगला आरती | सुबह 6:30 बजे |
| भोग आरती | दोपहर 12:00 बजे |
| संध्या आरती | शाम 7:30 बजे |
शीतकालीन समय (अक्टूबर – मार्च)
| आरती | समय |
|---|---|
| श्रृंगार / मंगला आरती | सुबह 6:45 बजे |
| भोग आरती | दोपहर 12:00 बजे |
| संध्या आरती | शाम 6:30 बजे |
मंदिर परिसर की आरती में प्रवेश केवल वैध पास के साथ ही संभव है। बिना वैध पास के आरती में प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित है।
अयोध्या राम मंदिर दर्शन ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- सुगम दर्शन और आरती पास की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें:
बुकिंग प्रक्रिया 2026 अपडेट
चरण 1 – अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए आधिकारिक वेबसाइट खोलें
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- स्लॉट बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।
चरण 2 – मोबाइल OTP से लॉगिन करें
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP द्वारा सत्यापन करें।
चरण 3 – सुगम दर्शन या आरती चुनें
अपनी पसंद की तारीख और उपलब्ध स्लॉट चुनें।
चरण 4 – श्रद्धालु विवरण भरें
- नाम
- आयु
- लिंग
- आधार / पासपोर्ट नंबर
सभी जानकारी आपके पहचान पत्र से बिल्कुल मेल खानी चाहिए।
चरण 5 – QR पास डाउनलोड करें
डिजिटल कॉपी सेव करें और संभव हो तो प्रिंट भी अपने साथ रखें।
दर्शन की बुकिंग कितने दिन पहले करें?
| समय | सुझाव |
|---|---|
| सामान्य दिन | 10–15 दिन पहले |
| वीकेंड | कम से कम 15–20 दिन पहले |
| राम नवमी / दीपावली / बड़े उत्सव | लगभग 20 दिन पहले बुकिंग करें |
Tatkal बुकिंग की कोई गारंटी नहीं होती।
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- नए स्लॉट अक्सर रात या सुबह जल्दी जारी किए जाते हैं।
VIP दर्शन का क्या अर्थ है?
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- व्यवहारिक रूप से VIP सहायता का अर्थ होता है:
- एक बेहतर यात्रा योजना
- दर्शन को आसान और व्यवस्थित बनाना
- कम भागदौड़ और आसान प्रवेश प्रक्रिया
- वरिष्ठ नागरिकों एवं परिवारों के लिए दर्शन की सुविधा
- समय प्रबंधन और सहायता
राम मंदिर दर्शन का आध्यात्मिक अनुभव सभी श्रद्धालुओं के लिए समान रहता है।
अंतर केवल व्यवस्था का होता है, भक्ति का नहीं।
लोग संगठित दर्शन सहायता क्यों चुनते हैं?
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- बहुत से परिवार दर्शन की आसान व्यवस्था इसलिए चुनते हैं क्योंकि:
- मंदिर दर्शन के लिए पहली बार आने वाले लोग भ्रमित हो जाते हैं
- बुजुर्ग लोग अधिक समय तक कतार में खड़े नहीं रह पाते
- बच्चों को भी भीड़ में परेशानी होती है चककर आने की संभावना बढ़ती है
- त्योहारों के समय में भीड़ अत्यधिक हो सकती है
अयोध्या राम मंदिर दर्शन की एक सही योजना से यात्रा शांत और सरल बन सकती है।
अयोध्या यात्रा से पहले महत्वपूर्ण बातें
- कम से कम सामान लेकर जाएँ
- सुरक्षा जाँच के लिए तैयार रहें
- अपने स्लॉट समय से पहले पहुँचें
- मूल पहचान पत्र साथ रखें
- स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें
मंदिर में प्रतिबंधित वस्तुएँ
- खाद्य सामग्री
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- बैग
- कैमरा
महत्वपूर्ण बात :
ये सब सामान सुरक्षित रखने के लिए लॉकर सुविधा प्रवेश द्वार के पास उपलब्ध रहती है।
2026 में दर्शन के लिए अंतिम मार्गदर्शन
अयोध्या राम मंदिर दर्शन- अयोध्या में शांतिपूर्ण दर्शन का सबसे बड़ा आधार सही तैयारी है।
सबसे महत्वपूर्ण बातें:
- समय से पहले बुकिंग करें
- केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें
- समय पर पहुँचें
- सही पहचान पत्र साथ रखें
- धैर्य और अनुशासन बनाए रखें
ध्यान रखें:
- सुगम दर्शन निःशुल्क है
- आरती पास निःशुल्क है
- ट्रस्ट खुले रूप से Paid VIP Darshan Ticket नहीं बेचता
अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए किसी भी सहायता या सेवा का उद्देश्य केवल यात्रा की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, समय प्रबंधन और दर्शन प्रक्रिया को सरल बनाना होता है।
अगर आप वर्ष 2026 में अयोध्या आने के लिए यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मेरे व्यक्तिगत अनुभव के अनुसार:
- समय से योजना बनाइए।
- आधिकारिक बुकिंग कीजिए।
- समय से पहले पहुँचिए।
- शॉर्टकट से बचिए।
तो आपकी अयोध्या यात्रा बहुत ही सहजता से और शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)
1. क्या 2026 में सुगम दर्शन निःशुल्क है?
हाँ। सुगम दर्शन पूरी तरह निःशुल्क है, अगर आपकी स्लॉट बुकिंग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से की गई हो। मंदिर प्रवेश के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
2. अयोध्या राम मंदिर के सुगम दर्शन के लिए कितने दिन पहले बुक करना चाहिए?
सामान्य दिनों के लिए कम से कम 10–15 दिन पहले बुकिंग करें।
वीकेंड और त्योहारों के लिए 15–20 दिन पहले बुकिंग करना बेहतर रहता है।
3. क्या मैं अपने पूरे परिवार के लिए एक साथ सुगम दर्शन बुक कर सकता हूँ?
हाँ। पोर्टल की सीमा के अनुसार एक ही बुकिंग में परिवार के कई सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। सभी विवरण उनके पहचान पत्र से बिल्कुल मेल खाने चाहिए।
4. दर्शन प्रवेश के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
भारतीय श्रद्धालुओं के लिए वैध आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र आवश्यक है।
विदेशी नागरिकों को वैध पासपोर्ट साथ रखना अनिवार्य है।
बुकिंग में दर्ज जानकारी और पहचान पत्र का विवरण बिल्कुल समान होना चाहिए।
5. क्या आरती पास और सुगम दर्शन अलग-अलग हैं?
हाँ। आरती पास की बुकिंग अलग से करनी होती है। आरती प्रवेश सीमित सीटों और निर्धारित समय के अनुसार ही दिया जाता है।
6. क्या राम मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होती है?
नहीं। मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैमरा, खाद्य सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की अनुमति नहीं हैं। प्रवेश द्वार के पास लॉकर सुविधा उपलब्ध रहती है।












[…] Travel Guide Ayodhya Ram Mandir Darshan — Booking Aur Tips Read Article […]