यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।

Table of Contents

यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।

यह पेज एफिलिएट लिंक्स का उपयोग करता है, जिससे हमें कमीशन मिल सकता है।

यह पेज सहबद्ध लिंक रखता है; खरीदारी पर हमें कमीशन मिल सकता है।

यह पेज सहबद्ध लिंक रखता है; खरीदारी पर हमें कमीशन मिल सकता है।

यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।

यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- पारंपरिक केले का शीरा सपाथ एक ऐसी रेसेपी है जिसे विशेष रूप से भगवान सत्यनारायण पूजा और गणेश चतुर्थी के प्रसाद के रूप में तैयार किया जाता है। अगर हम इस शीरे की बात करें तो सामान्य शीरे की तुलना में यह प्रसाद खास नियमों के साथ तैयार की जाने वाली रेसेपी है जिसके लिए एक निश्चित अनुपात में सामग्री ली जाती है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- इसे तैयार करने के लिए शुद्ध घी, रवा, दूध, चीनी और पके केले का एक सही अनुपात मिलाया जाता है। सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी में स्वाद, सुगंध और भक्ति का अद्भुत मेल है। जो इसे प्रसाद के लिए एक आदर्श भोग बनाता है। इसे परोसने के लिए केले के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है जिसपर पर गर्मागर्म परोसा गया ये सपाथ प्रसाद सत्यनारायण पूजा और पारंपरिक भारतीय रसोई की याद दिलाता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सपाथ सामान्य शीरे से अलग क्यों है?

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- भारतीय रसोई में कई प्रकार के शीरे बनाए जाते हैं जैसे साधारण सूजी का शीरा, अनानास शीरा और केले का शीरा। लेकिन केवल सपाथ को ही विशेष स्थान प्राप्त हुआ क्योंकि सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सिर्फ एक मिठाई नहीं है बल्कि यह एक पूजा प्रसाद है जिसे पारंपरिक विधि अनुसार बनाया और परोसा जाता है जिसमें खाद्य सामग्रियों का एक निश्चित अनुपात मिलाया जाता है।

दूसरे शीरों में अक्सर इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, केसर डाले जाते हैं, लेकिन असली सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सपाथ सिर्फ तीन चार सामग्रियों से मिलकर ही बन जाता है।

पारंपरिक सपाथ के लिए इन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है:

  • शुद्ध देसी घी
  • सूजी (रवा)
  • चीनी
  • दूध
  • पके केले
  • इलायची
  • सूखे मेवे

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सपाथ बनाने के पारंपरिक नियम

1. “सवाई सवाई सवाई” नियम

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सपाथ में:

  • घी
  • सूजी
  • चीनी

तीनों की मात्रा एक समान रखी जाती है।

तीनों की बराबर मात्रा जैसे:

  • 1¼ कप घी
  • 1¼ कप सूजी
  • 1¼ कप चीनी

इसे “सवाई” कहा जाता है।

यदि अधिक मात्रा बनानी हो तो इस माप की मात्रा दोगुनी कर लेते हैं:

  • 2¼ कप
  • 3¼ कप
  • 4¼ कप

यानी हमेशा एक चौथाई अधिक मात्रा रखी जाती है।

2. दूध की मात्रा

दूध हमेशा सूजी की मात्रा से दोगुना लिया जाता है जैसे:

  • 1¼ कप सूजी के लिए
  • 2½ कप दूध

3. केले की मात्रा

केले को बेस रेसिपी के लिए उपयोग करें:

  • 2 पके सामान्य केले

जितने अधिक पके केले होंगे, स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।

4. अतिरिक्त फ्लेवर नहीं

पारंपरिक सपाथ में नहीं डाले जाते:

  • इलायची पाउडर
  • काजू
  • किशमिश
  • बादाम
  • केसर

इसमें केले, घी और भुनी सूजी का प्राकृतिक स्वाद ही सबसे खास और प्रयाप्त होता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी की आवश्यक सामग्री

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- सपाथ बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 1¼ कप घी
  • 1¼ कप सूजी (रवा)
  • 1¼ कप चीनी
  • 2½ कप दूध
  • 2 पके केले

इन साधारण सामग्रियों से बेहद स्वादिष्ट और मुलायम सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी तैयार होता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी की सामग्री से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव

शुद्ध घी का उपयोग करें

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- शुद्ध देसी घी सपाथ की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ाता है।

केवल बारीक सूजी का इस्तेमाल करें

बारीक रवा से शीरा ज्यादा मुलायम बनता है।

अच्छी तरह से पके हुए केले ही चुनें

पके केले प्राकृतिक मिठास और स्वाद बढ़ाते हैं।

हमेशा शीरा में गर्म दूध ही डालें

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- शीरा तैयार करने के लिए गर्म दूध का ही इस्तेमाल करें इससे इसमें गांठें नहीं बनतीं और शीरा अच्छी तरह पकता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी सपाथ बनाने की विधि

चरण 1 – घी में सूजी भूनें

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें डालें:

  • 1¼ कप घी
  • 1¼ कप सूजी

घी और सूजी दोनों को मिलाकर मध्यम या धीमी आँच पर लगभग 10 मिनट तक भूनें।लगातार चलाते रहें जब तक सूजी सुनहरी न हो जाए, अच्छी खुशबू न आने लगे और घी सूजी में अच्छी तरह न मिल जाए।

शुरुआत में घी ज्यादा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे सूजी उसे सोख लेगी।

चरण 2 – केले डालें

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- भुनी हुई सूजी में अब 2 पके केले डालें।

आप चाहें तो:

  • पहले केले मैश कर लें
    या
  • सीधे कड़ाही में मैश करें

इसे 2–3 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ ताकि मैश किये हुए केले और सूजी अच्छी तरह मिल जाएँ।

चरण 3 – गर्म दूध डालें

अब सूजी और केले के मिश्रण में धीरे-धीरे गर्म दूध डालें:

  • 2½ कप गर्म दूध

इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें। बेहतर होगा कि सूजी भूनते समय ही दूसरे बर्तन में दूध गर्म कर लें। दूध डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला लगेगा। इसे ढककर 1–2 मिनट पकाएँ फिर ढक्कन हटाकर 2 मिनट धीरे-धीरे और पकाएँ।

सूजी दूध सोखकर गाढ़ी होने लगेगी।

चरण 4 – चीनी डालें

अब मिश्रण में चीनी डालें:

  • 1¼ कप चीनी

अच्छी तरह मिलाएँ और 3–4 मिनट तक पकाएँ।

चीनी डालने के बाद मिश्रण फिर थोड़ा पतला हो सकता है, लेकिन कुछ मिनट बाद यह मुलायम शीरे जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाएगा।

स्वाद और खुशबू

असली सपाथ में होती है:

  • घी की शानदार खुशबू
  • मुलायम और स्मूद टेक्सचर
  • केले की प्राकृतिक मिठास
  • बेहद स्वादिष्ट पारंपरिक फ्लेवर

हर निवाले में गर्माहट और भक्ति के अनोखे मेल का अनुभव मिलेगा।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी परोसने का तरीका

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- सपाथ को पारंपरिक रूप से गर्मागर्म सत्यनारायण पूजा के प्रसाद के रूप में परोसा जाता है।

असली स्वाद के लिए:

  • इसे गर्म- गर्म परोसें
  • परोसने के लिए केले के पत्ते का ही इस्तेमाल करें
  • पहले भगवान को भोग लगाएँ
  • फिर परिवार और मेहमानों में बाँटें

इस तरह सब साथ में इसका स्वाद लें।

परफेक्ट सपाथ बनाने के लिए कुछ टिप्स

सूजी अच्छी तरह भूनें

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- कम भुनी सूजी स्वाद खराब कर सकती है।

आँच धीमी रखें

 धीमी आँच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।

लगातार चलाते रहें

इससे गांठें नहीं बनतीं।

गर्म दूध ही डालें

ठंडा दूध टेक्सचर खराब कर सकता है।

ज्यादा न पकाएँ

सपाथ हल्का नरम और स्मूद रहना चाहिए।

सपाथ क्यों खास है?

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- सपाथ सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, श्रद्धा और परिवार की भावनाओं से जुड़ा एक पवित्र प्रसाद है। जिसे परिवार के लोग मिलकर तैयार करते हैं। कई घरों में इसे कई पीढ़ियों से सत्यनारायण पूजा, व्रत, कथा और अन्य शुभ अवसरों पर विशेष रूप से बनाया जाता रहा है। साधारण और शुद्ध सामग्री से तैयार इसका पारंपरिक स्वाद लोगों को बचपन की मीठी यादों और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ता है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- सूजी, घी, दूध, केले और चीनी से बनने वाला यह प्रसाद स्वाद के साथ-साथ भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है। एक और घर में पूजा चल रही होती है तो दूसरी और प्रसाद तैयार होता रहता है तो सपाथ की खुशबू पूरे घर में फैलती है साथ ही घर का वातावरण भक्तिमय होने के साथ साथ और भी पवित्र और आनंदमय महसूस होता है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर इसे पूर्ण समर्पण के साथ श्रद्धा और प्रेम से तैयार करते हैं, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

आज भी जब लोग घर में सत्यनारायण पूजा करवाते हैं तो सपाथ का प्रसाद अवश्य बनता है, सपाथ की यह पारंपरिक रेसिपी लोगों को अपनी संस्कृति, आस्था और परिवार की पुरानी यादों से जोड़े रखती है।

इसकी सादगी, पारंपरिक अनुपात और भक्ति से जुड़ा महत्व इसे बेहद खास बनाता है।

निष्कर्ष

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- यदि आप घर में पूजा, त्योहार या पारिवारिक परंपरा के लिए कुछ विशेष बनाना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक सपाथ आपके लिए एक बेहतरीन और स्वादिष्ट प्रसाद है। इसके अलावा एक बात और वैसे तो इसे पूजा और त्योहारों पर तैयार करते देखा जाता है लेकिन स्वाद के शौक़ीन लोग इसे अपने घर पर कभी भी बना सकते हैं और इसके सादगीपूर्ण और लाजवाब स्वाद का लुत्फ़ उठा सकते है।

सत्यनारायण प्रसाद रेसेपी- सरल सामग्री और पवित्र अनुपात से तैयार यह पारंपरिक सपाथ प्रसाद स्वाद, परंपरा और श्रद्धा का सुंदर संगम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here