Disclosure: this page contains affiliate links. We may earn a commission at no extra cost to you.
यह पेज सहबद्ध लिंक रखता है; खरीदारी पर हमें कमीशन मिल सकता है।
यह पेज एफिलिएट लिंक्स रखता है, खरीद पर कमीशन मिल सकता है।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? ये अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण काम है क्योंकि सात्विक भोजन बनाने के लिए हमेशा साफ, ताज़ी और शुद्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है। और जो भी भोजन बनाएं उसमें प्याज, लहसुन, अधिक मिर्च-मसाले और बासी चीज़ों का प्रयोग न करें। सात्विक भोजन हमेशा शांत मन और सकारात्मक भावना के साथ बनाएं और ग्रहण करें। क्योंकि यह भोजन हम भगवान को भोग लगाने के लिए बनाते हैं और फिर स्वयं भी ग्रहण करते हैं। लापरवाही से बने हुए भोजन से आपका उपवास भी टूट सकता है। इसलिए आइये जानते हैं की सात्विक भोजन क्या होता है और सात्विक भोजन कैसे बनाएं?
सात्विक भोजन क्या है?
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सात्विक भोजन वह भोजन होता है जो बिल्कुल शुद्ध, ताज़ा और हल्का हो जिससे शरीर व मन को शांति मिले। सात्विक भोजन में अक्सर दूध और दूध से बनी रेसेपी, घी, दाल, फल, हरी सब्जियां व सूखे मेवे और व्रत में खाने वाले अनाज आते हैं जैसे सामक के चावल आदि।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? परन्तु इसके साथ एक बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि सात्विक भोजन में प्याज, लहसुन, शराब, मांसाहार और बहुत अधिक मसालेदार या बासी भोजन से बचा जाता है।
शास्त्रों के अनुसार व्रत में इस प्रकार का भोजन करने से आपको भगवान की कृपा प्राप्त नहीं होती और ये आपकी सकारात्मक ऊर्जा पर भी प्रभाव डालता है।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सात्विक भोजन आपको बिमारियों से दूर रखता है इसलिए हमेशा हल्का, पौष्टिक और कम तेल वाला भोजन जैसे दाल, सब्जी, फल और खिचड़ी शामिल करें।
सात्विक आहार चार्ट क्या है?
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? अगर आप सात्विक आहार के लिए एक विशेष डाइट प्लान तैयार करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यह एक प्राकृतिक और शुद्ध शाकाहारी आहार है, जो ताज़े मौसमी फल, सब्ज़ियाँ, अंकुरित अनाज और मेवों पर आधारित होता है। सात्विक आहार हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करने, ऊर्जा बढ़ाने और मन को शांत रखने में अत्यंत प्रभावी है!
सात्विक भोजन में क्या खाना चाहिए?
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सात्विक भोजन में प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाले शुद्ध शाकाहारी पदार्थ जैसे फल, ताजी हरी सब्जियाँ, दालें, नारियल पानी, अनाज, अंकुरित अनाज, दूध, दही, घी और घर का ताज़ा बना हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, मूंग दाल, रोटी, सलाद भी सात्विक माना जाता है।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? नीचे हम कुछ स्पेशल रेसेपी लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें ट्राई करके आप अपने त्योहारों व उपवास के दिन को खास बना सकते हैं।
1. शकरकंद की चाट-
सामग्री:
- 2 उबली हुई शकरकंद लें
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- बारीक कटा हरा धनिया
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? उबली हुई शकरकंद को छील कर छोटा- छोटा काट लें।अब इसमें ऊपर बताये सभी मसाले, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी शकरकंद की चाट खाने के लिए तैयार है।
महत्वपूर्ण बात- उबली हुई शकरकंद के बारीक़ छोटे टुकड़े करके उन्हें हरे धनिये की चटनी के साथ भी एन्जॉय कर सकते है अगर आप इसे उपवास में खा रहे हैं तो चटनी में सेंधा नमक प्रयोग करें।
2. फ्राइड मखाना रेसेपी
सामग्री:
- 2 कप मखाना लें
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी या तेल
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक पैन लें, उसमें देसी घी गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक कुरकुरा होने तक भून लें।
अब इसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
गरमा-गरम और हेल्दी फ्राइड मखाना तैयार है।
महत्वपूर्ण बात- आप इसे लड्डू गोपाल जी को भोग लगाने में भी प्रयोग कर सकते हैं।
3. आलू दही की चाट
सामग्री:
- 2 उबले हुए मीडियम साइज के आलू लें
- 1 कप ताज़ा दही
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च और हरे धनिये की चटनी
- थोड़ा सा इमली की चटनी (अगर आप खट्टा- मीठा खाना चाहें तो)
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले उबले हुए आलू को सफाई से छीलें और छोटे टुकड़ो में हाथ से तोड़ लें या चाकू से छोटा- छोटा काट लें उसके बाद उन्हें एक सर्विंग प्लेट में रखें। ताज़ा दही को बीटर से फेंट लें अब दही को प्लेट में रखे हुए आलू के टुकड़ो पर डालें फिर दही के ऊपर हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। अनार के दाने डालकर सजाएं, अब ऊपर से जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर परोसें।
स्वादिष्ट आलू दही की चाट खाने के लिए तैयार है।
4. मखाने की खीर
सामग्री:
- 1 कप मखाना
- 1 लीटर दूध
- 2 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 5–6 काजू और बादाम कटे हुए
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े से किशमिश
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करें, उसमें मखानों को डालकर थोड़ा कुरकुरा होने तक भूनें। पैन को गैस से उतार लें और भुने हुए मखानों को हाथ से मोटा-मोटा तोड़ लें। फिर एक बर्तन में दूध उबालें, उसके बाद उसमें मखाने डालकर 10–15 मिनट पकाएँ। अब चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर कड़छी की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं। गरमा गर्म परोसें या कुछ देर रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा करके फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें। गर्मियों के मौसम में ठंडी- ठंडी खीर एन्जॉय करें।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? स्वादिष्ट और सात्विक मखाने की खीर खाने के लिए तैयार है।
5. सामक के चावल की खीर
6. कुट्टू की पकोड़ी
7. फलाहारी चाट
सामग्री:
- 1 उबला आलू
- 1 कप कटे हुए फल (सेब, केला, पपीता, अनार)
- 1/2 कप खीरा कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- थोड़ा सा हरा धनिया
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सभी बताये हुए फलों को काट कर, उबले हुए आलू के छोटे टुकड़े करें और खीरे को भी छोटा- छोटा काट कर एक बड़े बर्तन में डालें। अब इसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छे से सजाएं।
स्वादिष्ट और हेल्दी फलाहारी चाट खाने के लिए तैयार है। प्लेट में अच्छे से परोसें और परिवार के साथ एन्जॉय करें।
8. सात्विक ड्राई फ्रूट्स की नमकीन
सामग्री:
- 1/2 कप बादाम
- 1/2 कप काजू
- 1/4 कप मूंगफली
- 1 कप मखाने
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- थोड़ी काली मिर्च पाउडर
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें घी गर्म करें और सभी ड्राई फ्रूट्स व मखानों को धीमी आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। अब इसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। गैस से उतारकर ठंडा होने पर सर्विंग प्लेट में डालकर परोसें। टेस्टी और हेल्दी सात्विक ड्राई फ्रूट्स नमकीन तैयार है।चाय के साथ एन्जॉय करें, आप भी खाएं और परिवार को भी टेस्ट कराएं।
9. पनीर की सात्विक सब्जी
सामग्री:
- 200 ग्राम पनीर
- 2 टमाटर की प्यूरी
- 2 बड़े चम्मच ताज़ी मलाई
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- थोड़ा हरा धनिया
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक पैन लेकर उसमें देसी घी गर्म करके जीरा हल्का सुनहरा भून लें। अब टमाटर की प्यूरी डालकर 3–4 मिनट पकाएं और सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। फिर पनीर के टुकड़े और मलाई डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। अब हरा धनिया डालकर 2 मिनट ढककर रख दें। फिर गरमागरम सात्विक पनीर सब्जी परोसें पूरी के साथ। लड्डू गोपाल जी को भोग लगाकर खाएं और परिवार को भी खिलाएं।
10. सात्विक लौकी कटलेट
सामग्री:
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 2 उबले आलू मैश किए हुए
- 1/2 कप सिंघाड़े या कुट्टू का आटा
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- थोड़ा हरा धनिया
- सेंकने के लिए देसी घी
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निकालकरअलग कर लें फिर मैश किये हुए आलू और सिंघाड़े के आटे के साथ मिलाएं। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और कटा हुआ हरा धनिया डालें। छोटे- छोटे कटलेट बनाकर एक तरफ रख लें अब साफ तवे को गैस पर गरम करें उस पर घी लगाकर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा सेक लें।
गरमा-गरम सात्विक लौकी कटलेट तैयार हैं। इनको आप दही, चाय या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ एन्जॉय कीजिए।
11. आम रस और पूरी
आम रस के लिए:
- 3 पके हुए आम
- 2 बड़े चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े से केसर के धागे
पूरी के लिए:
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चम्मच घी
- पानी आवश्यकता अनुसार
- तलने के लिए तेल या घी
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले आम को छीलकर गूदा निकालें और मिक्सर में चीनी व इलायची पाउडर डालकर एक साथ पीस लें। और फ्रीज़र में ठंडा होने के लिए रख दें।
दूसरी तरफ आटे में घी और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें, फिर छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें, गरम तेल में पूरियों को सुनहरा होने तक तलें।
ठंडे आम के रस के साथ गरमा-गरम पूरी परोसें।
12. आलू और साबूदाना की टिक्की
सामग्री:
- 1 कप साबूदाना (भिगोया हुआ)
- 2 उबले आलू मैश किए हुए
- 2 बड़े चम्मच मूंगफली पाउडर
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- थोड़ा हरा धनिया
- सेंकने के लिए घी या तेल
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक साफ़ बर्तन लें इसमें भीगा हुआ साबूदाना, मैश हुआ आलू, मूंगफली पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक दाल कर सबको अच्छी तरह मिलाएं। अब छोटी- छोटी टिक्की का आकार दें। गरम तवे पर देसी घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
गरमा-गरम साबूदाना आलू टिक्की तैयार हैं इन्हें हरी चटनी और दही के साथ परोसें।
13. साबूदाना खिचड़ी
सामग्री:
- 1 कप साबूदाना
- 2 उबले आलू कटे हुए
- 1/2 कप भुनी मूंगफली पाउडर
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले एक बर्तन में साबूदाना धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें। 5 घंटे बाद साबूदाना में से एक्स्ट्रा पानी हो तो उसे छान कर अलग कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करके जीरा और हरी मिर्च डाल कर भूनें, फिर कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब भीगा हुआ साबूदाना लें और पैन में डाल कर मिलाएं, मूंगफली पाउडर और सेंधा नमक डालकर 4–5 मिनट चलाएं। फिर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम साबूदाना खिचड़ी परोसें।
साबूदाना की खिचड़ी खाने के लिए तैयार है।
14. सिंघाड़े के आटे के पकोड़े
सामग्री:
- 1 कप सिंघाड़े का आटा
- 2 उबले आलू मैश किए हुए
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- पानी आवश्यकता अनुसार
- तलने के लिए देसी घी या तेल
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा लेकर उसमें मैश किया हुआ आलू, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, पीसी काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं। हल्का- हल्का पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। उसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकोड़े डालें। सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। एक सर्विंग प्लेट में रखें फिर गरमागरम परोसें।
सिंघाड़े के आटे के पकोड़े खाने के लिए तैयार हैं।
15. सामक के चावल की खिचड़ी
सामग्री:
- 1 कप सामक के चावल
- 2 उबले आलू कटे हुए
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- थोड़ा हरा धनिया
- 2 कप पानी
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सामक के चावल को साफ़ करके धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें और एक तरफ रख दें।
अब दूसरी तरफ एक पैन में देसी घी गर्म करके जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें, फिर कटे हुए आलू डालें उसके बाद सामक के चावल, पानी, पीसी काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
कुछ देर बाद जब खिचड़ी नरम हो जाए तब हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
16. फलाहारी आलू
सामग्री:
- 3 उबले आलू
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उबालकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर उसके बाद एक पैन में देसी घी गर्म करके जीरा और हरी मिर्च को सुनहरा भूनें। अब आलू के टुकड़े डालकर सेंधा नमक और पीसी हुई काली मिर्च डाल कर सबको आपस में अच्छी तरह मिलाएं। एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें और नींबू रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
फलाहारी आलू दही या चाय के साथ एन्जॉय कीजिये।
17. शकरकंद फ्रूट चाट
सामग्री:
- 2 उबली शकरकंद
- 1 कप कटे हुए फल (सेब, केला, अनार, पपीता)
- 1/2 कप खीरा कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार सेंधा नमक
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? उबली हुई शकरकंद को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें अब एक बर्तन में सारे कटे हुए फल और छोटे टुकड़ो में कटा हुआ खीरा भी मिलाएं। सेंधा नमक, जीरा पाउडर और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
आपके और आपके परिवार के लिए स्वादिष्ट शकरकंद फ्रूट चाट तैयार है।
18. मैंगो मखाना खीर
सामग्री:
- 1 कप मखाना
- 1 लीटर दूध
- 1 पका हुआ आम (प्यूरी)
- 2–3 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 5–6 काजू-बादाम कटे हुए
- थोड़े से किशमिश
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक पैन लें और उसे गरम करने के लिए गैस पर रखें फिर उसमें थोड़ा देसी घी डालें और मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। गैस बंद करके मखानों को ठंडा करके हाथ से तोड़ लें फिर एक बर्तन में दूध को उबालकर उसमें टूटे हुए मखाने डालें और 10–15 मिनट अच्छे से पकने दें। अब इस दूध में चीनी, इलायची का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं। उसके बाद गैस को बंद करें। जब ये दूध का मिक्सचर पूरी तरह ठंडा हो जाये तब इसमें आम की प्यूरी मिलाएं।
मैंगो मखाना खीर तैयार है ऐसे ही एन्जॉय करें या फ्रिज में ठंडी करके खाएं, आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे। इस खीर को बार- बार बनाने को मन चाहेगा।
19. गाजर मखाना खीर
सामग्री:
- 1 कप मखाना
- 2 मीडियम साइज की गाजर कद्दूकस की हुई
- 1 लीटर दूध
- 2–3 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8-10 काजू-बादाम कटे हुए
- थोड़े से किशमिश
- थोड़ा सा कटा हुआ पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक पैन में मखाने फ्राई करने के लिए घी गरम करें। मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भूनकर क्रश कर लें। फिर उसी पैन में कद्दूकस की हुई गाजर डालें और लगभग 5 मिनट पकाएं। गाजर का अपना पानी उसे पकने में मदद करेगा अलग से पानी डालने की जरुरत नहीं है।
दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध उबाल लें अच्छी तरह उबाल आने तक खूब पकाएं। जब दूध की मात्रा थोड़ी कम हो जाये तो इस दूध को गाजर वाले बर्तन में डालें। 10 से 15 मिनट पकने के लिए छोड़ दें। अब इस मिक्सचर में चीनी, पीसी हुई इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमा-गरम या ठंडी जैसे चाहें वैसे खीर प्यार से परोसें।
20. लौकी का हलवा
सामग्री:
- 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 1 लीटर दूध
- 5 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8–10 काजू-बादाम कटे हुए
- कटे हुए थोड़े से पिस्ता और अखरोट
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें, घी ग्राम होने पर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी को लगभग 10 मिनट के लिए पकाएं। लोकी का पानी उसे पकने में मदद करेगा इसे नैचुरली तरिके से पकने दे। बस 2 -3 बार चलाएं अब इसके अंदर दूध डालें और तब तक पकाते रहें जब तक कि मिक्सचर खीर जैसा न हो जाए।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? थोडा सा मिक्सचर हाथ से मसल कर देखें अगर लौकी नरम दिखाई पड़े तब इसमें चीनी और पीसी हुई इलायची मिला दे फिर कटे हुए सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें। थोड़ी देर में हलवे से घी अलग होने लगेगा तो गैस की फ्लेम बंद करके थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। चाहे तो आप इसमें थोड़ा सा खोया भी मिला सकते है जिससे इस हलवे का स्वाद और भी बढ़ जायेगा।
21. नारियल बर्फी
सामग्री:
- 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल (ताज़ा या सूखा)
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप दूध
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच शुद्ध घी
- 8–10 कटे हुए काजू-बादाम
- थोड़ा सा घी (ट्रे ग्रीस करने के लिए)
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक कड़ाही में घी गरम करें फिर इसमें नारियल को 2–3 मिनट भूनें। अब इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा दिखाई न देने लगे। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स भी मिलाएं।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? अब इसे कुछ देर और चलाएं जब ये मिक्सचर तैयार दिखाई दे तब एक थाली पर घी लगाएं। घी लगी थाली में मिक्सचर को फैलाकर सेट करें, ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें।
नारियल बर्फी तैयार है जिसे आप किसी भी व्रत के दौरान खा सकते हैं।
22. चौलाई के लड्डू
सामग्री:
- 1 कप भुनी हुई चौलाई
- 1/2 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तिल (वैकल्पिक)
बनाने की विधि:
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? एक कड़ाही में गुड़ को डालें इसमें थोड़ा सा पानी डालें और हल्की आंच पर पिघलाकर 1 तार आने दें। अब इस चाशनी में भुनी चौलाई, पीसी हुई इलायची और तिल मिलाएं। 2 मिनट तक ठंडा होने दें जब ये मिश्रण हल्का ठंडा होने लगे तो हाथों पर पानी लगाकर इसके छोटे- छोटे लड्डू बना लें।
ये चौलाई के लड्डू आम तौर पर शिव रात्रि के व्रत में खाये जाते हैं लेकिन ये एक सात्विक भोजन के रूप में भगवान को भोग लगाने के लिए भी बना कर रख सकते हैं और आप किसी भी व्रत के दौरान इन्हें खा सकते हैं।
सात्विक भोजन कैसे बनाएं? मुझे पूरा विश्वास है कि आपको हमारी ये सात्विक भोजन की लिस्ट अच्छी लगी होगी और आप इन्हें व्रत में जरूर बना कर खाएंगे और जिन लोगों के सात्विक भोजन कैसे बनायें वाले प्रश्न थे उन्हें हमारी ये सात्विक भोजन की लिस्ट जरूर अच्छी लगी होगी। घर के कुछ की सामान से ये बन जाती हैं और स्वाद भी भरपूर मिलता है और आपको ऊर्जा और सकारत्मकता के साथ भगवान की कृपा भी प्राप्त हो इसी आशा के साथ।
जय सनातन मित्रों !











